-
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार झूंसी थाना क्षेत्र के छतनाग में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। झूंसी थाने के प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि छतनाग में सत्यपाल भारतीय (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई.