-
मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी सदर के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ओमकांत ठाकुर पर खनन माफिया ने उस समय हमला कर दिया, जब वे अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने ब्यास नदी के किनारे गए थे। अधिकारियों के अनुसार, हमला करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। हमलावर को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।.