-
हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा सिया की निर्मम हत्या कर दी थी। आज यानी मंगलवार सुबह सरकाघाट के नैण निवासी 19 वर्षीय सिया का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिया को चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। युवती की अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े।.