-
नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को यमुना बाजार स्थित प्राचीन मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राजधानी की सुख-समृद्धि, नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य और ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प की पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।.