-
सिरसा: हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटी की शादी के दौरान आने वाले खर्च के बोझ से राहत देना.