-
विजयवाड़ा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को कहा कि भारत विश्व मंच पर सस्ती चिकित्सा पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। श्रीमती मुर्मु ने यहां मंगलगिरी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस विकास में डॉक्टरों की प्रमुख भूमिका है।.