-
कोलकाता : पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाएगा और कोलकाता में विदेशियों की प्रतिमाएं भी हटाई जाएंगी। मेदिनीपुर से सांसद घोष ने कहा कि जो लोग नाम बदलने के खिलाफ हैं, वे देश छोड़कर जा सकते हैं।.