-
जालंधर : पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को पंजाब सरकार मंत्री बनाएगी। आज यानी बुधवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था, इसलिए उन्हें आज का समय दिया गया। मोहिंदर भगत को खेल मंत्री बनाया गया है।.