-
श्रीनगर: कश्मीर घाटी में हिमपात के बाद अब दिन में धूप खिलने लगी है लेकिन रात में ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले सप्ताह समूची घाटी में रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार की रात के दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री का और सुधार हुआ।