-
गुवाहाटी। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि असम में 80,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे एक सुरंग, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक एलिवेटेड कॉरिडोर और गुवाहाटी रिंग रोड सहित प्रमुख परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।.