-
चेन्नई: न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनेर का मानना है कि भारत को उसकी धरती पर हराना कठिन है और विश्व कप में रविवार को दो अपराजेय टीमों के बीच धर्मशाला के होने वाले आगामी मुकाबले में उनके लिये हालात को आंकना और फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा के बल्ले पर अंकुश लगाना अहम होगा.