-
गुवाहाटी: असम के विपक्षी विधायक अखिल गोगोई ने सोमवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन राज्य के बिजली संकट के खिलाफ सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच लोड शेडिंग के मुद्दे के विरोध में शिवसागर विधायक दिसपुर में नए विधानसभा भवन के बाहर लैंप और हाथ का पंखा लेकर बैठ गए।.