-
अयोध्या विकास प्राधिकरण के इस प्रयास के जरिए तीर्थ यात्रियों को पावन सरयू तट के समीप मिलेगा 'हेरिटेज कॉटेज स्टे' जैसा अहसास। डबल ऑक्यूपेंसी वाले ये टेंट सुइट्स लग्जरी होटल जैसी सुख-सुविधाओं से हैं लैस, प्रकृति की छांव में पौराणिक व आधुनिक अयोध्या के समावेश की अनुभूति को कर रहे प्रशस्त। ब्रह्म कुंड, राम कथा पार्क, बाग बिजेसी, कारसेवकपुरम व मणिदास की छावनी में विभिन्न केटेगरीज की टेंट सिटीज के जरिए हजारों श्रद्धालुओं के आतिथ्य को तैयार है अयोध्या। सीएम योगी की मंशा अनुसार इन टेंट सिटीज में मिलेट्स, मोटे अनाज व सीजनल साग-सब्जियों से बने अवधी व बनारसी जायकों का विशेष तौर पर परोसा जाएगा स्वाद।