-
वर्लड हैल्थ आर्गेनाइजेशन के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 220 करोड़ लोग आंखों की कमजोर रोशनी से परेशान हैं। मोतियाबिंद भी आंखों की एक समस्या है, जिसमें नैचुरल लैंस के सामने बादल जैसा जम जाता है। यह समस्या आमतौर पर बुढ़ापे में जाकर होती है, लेकिन आजकल बुढ़ापे से पहले भी इसका खतरा बढ़ गया है।.