-
मोगा: थाना बाघापुराना पुलिस ने मोटरों की केबल तारें चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बिजली की मोटरों वाली केबल तारें बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जगराज सिंह उर्फ राज पुत्र जगसीर सिंह, निवासी लंगेयाना पुराना के रूप में हुई है।.