-
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौशहरा पन्नूआं के पास जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा से जुड़ी दो बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।.