-
ब्रुसेल्सः नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि संगठन यूक्रेन के लिए बहुवर्षीय मदद के कार्यक्रम पर विचार-विमर्श करेगा। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, नाटो प्रमुख ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि नाटो देशों के विदेश मंत्रियों की मंगलवार और बुधवार को होने वाली बैठक में यह कार्यक्रम एजेंडा का हिस्सा होगा।.