-
हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर से दर्शन करके दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा कोला वाला टोबा के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.