-
Nanded Murder Case : पंजाब में राज्य विशेष ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए एक अभियान में, नांदेड हत्याकांड के तीन सहआरोपियों को गिरफ्तार कर ISI समर्थित पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के नेटवर्क के एक प्रमुख मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है।.