-
हिमाचल डेस्कः बिलासपुर जिले के नौणी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक नामी कंपनी की चॉकलेट के अंदर जिंदा कीड़ा और अंडे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है।.