-
अमृतसर: सन 2026-27 में बिजली का टैरिफ निर्धारित करने पर उद्योगपतियों की राय लेने को पंजाब स्टेट इलैक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के चेयरमैन विश्वजीत खन्ना शुक्रवार को अमृतसर पहुंचे। अगले वित्तीय वर्ष में टैरिफ बढ़ाने के लिए पंजाब स्टेट ट्रांसमीशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसटीसीएल) तथा पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने कमिशन से अनुरोध किया था।.