-
Realme Smartphone : स्मार्टफोन खरीदते समय ग्राहक हमेशा उनकी मजबूती को प्राथमिकता देते हैं। जैसे-जैसे फोन अधिक एडवांस और महंगे हो रहे हैं, उनके रोजाना के इस्तेमाल, गिरने और पर्यावरणीय असर को झेल पाने की क्षमता बेहद जरूरी हो गई है। पिछले दस सालों में फोन की सुरक्षा के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है।.