-
उच्च-गुणवत्ता वाले नए ऊर्जा स्रोतों के विकास पर चीन का ध्यान उसकी ऊर्जा रणनीति का एक महत्वपूर्ण पहलू है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के हालिया बयान चुनौतियों से निपटने और स्थिरता लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस विकास को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देते हैं। दरअसल, शी चिनफिंग चीन में नए ऊर्जा स्रोतों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को सख्ती से बढ़ावा देने की आवश्यकता पर काफी ज्यादा बल देते हैं।