-
शिमलाः विश्व एड्स दिवस पर शिमला के पीटरहॉफ में स्वास्थ्य विभाग, राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एड्स पीड़ित बच्चों के लिए सरकार आगामी बजट में अलग योजना लेकर आएगी।.