-
अमृतसर: नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के माननीय सदस्य जस्टिस डॉ. अफरोज अहमद ने आज अमृतसर के पर्यावरण की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यावरण का संरक्षण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी साझा विरासत को बचाने का मिशन है।.