-
नेशनल डेस्क : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। झारखंड के चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही अदालत ने उन्हें 26 जून को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।.