-
भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.90 लाख करोड़ रुपये का राज्य का बजट पेश किया। इसमें कृषि और सिंचाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। माझी, जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने कहा कि राज्य का लगभग 48 प्रतिशत कार्यबल कृषि पर निर्भर है.