-
उज्जैन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दूसरे दिन इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। श्रीमती मुर्मू के सभी कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनके साथ उपस्थित रहेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मू सुबह इंदौर से चल कर उज्जैन पहुंचेंगी।.