-
पंजाब डेस्क। सोलह मार्च को पंजाब सरकार के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए जाएंगे।.