-
लुधियाना: दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे कार सवारों पर घंटाघर के निकट क्रेटा कार सवारों ने पीछे से गोलियां चलाई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त संजीव घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है। मृतक की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी रमिंदर सिंह के रूप में हुई.