-
Jharkhand Weather : झारखंड के 13 जिलों में रविवार से दो दिनों के लिए तेज हवाएं और वज्रपात की ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मौसम में बदलाव के साथ भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.