-
लंदन : ओवल आईसीसी वर्ल्ड टैस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2027 के फाइनल की मेजबानी करेगा। ये मुकाबला 9 से 13 जून के बीच खेला जाएगा। ऐसा दूसरी बार होगा, जब यह मैदान चैंपियनशिप का फाइनल होस्ट करेगा। इससे पहले साल 2023 में यहां खिताबी मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दी.