-
लुधियाना: हरगोबिंद नगर रोड पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार आई 20 कार अनियंत्रित होकर एक घर के बाहर पिलरों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर के बाहर लगे पिलर टूट गए और कार के दोनों अगले एयरबैग खुल गए। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।.