-
हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। नए निर्देशों के तहत अब तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों के लिए शर्तों के साथ लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना लाइसेंस तंबाकू बेचने पर पंचायतों को दुकानों में ताला लगाने का अधिकार होगा।.