-
पानीपत। दिल दहला देने वाला सड़क हादसा प्रकाश में आया। इस हादसे में बीएड की परीक्षा देने जा रही महिला की मौत हो गई। घटना एलएंडटी कॉलेज के समीप, दिल्ली रोड पर कपूर फैक्ट्री के सामने घटी। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क पार कर रहे दंपती को जोरदार टक्कर मार दी।.