-
नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान की किस्मत अचानक बदल गई। किसान के खेत की खदान से 5 कीमती हीरे निकले हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इन हीरों का वजन क्रमशः 0.74, 0.77, 1.08, 0.91 और 2.29 कैरेट है। किसान ने सभी हीरे हीरा कार्यालय में जमा करा दिए हैं। अब इनकी नीलामी की जाएगी। कैसे मिली ये सफलता.