-
पटना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार आज शाम करीब छह बजे पटना में होगा। कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी ने सोमवार रात नौ बज कर करीब 45 मिनट पर नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली।.