-
जम्मू: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू-कश्मीर में पटनीटॉप विकास प्राधिकरण (पीडीए) के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत केंद्रीय एजैंसी ने करीब 15.78 करोड़ रुपए की कई अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया। प्राधिकरण से संबंधित संपत्तियों में अवैध निर्माण और धन शोधन के आरोप लगे हैं।.