-
पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने जालंधर और होशियारपुर पुलिस के साथ मिलकर गुजरात पुलिस के सहयोग से अहमदाबाद से लविश कुमार को गिरफ्तार किया है। लविश, विदेश में रह रहे कुख्यात गैंगस्टर-अरश दल्ला और मारे गए आतंकी तेजा मेहंदीपुरिया के भाई जिंदी मेहंदीपुरिया का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।.