-
हैदराबाद : गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी तो दोनों की कोशिश शीर्ष 2 में जगह बनाने की होगी। आरसीबी अभी अंक तालिका में 18 अंक लेकर शीर्ष पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैच में 16 अंक से तीसरे स्थान पर है।.