-
PM Modi at Triveni Sangam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने हाथ में रुद्राक्ष लेकर मंत्रोच्चारण भी किया। साथ ही गंगा मैया में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य भी दिया।.