-
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ भारत के संविधान को 1949 में आज ही के दिन अंगीकार किया गया था। .