-
नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका से अपनी यात्रा पूरी करने के बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम के रामनाथपुरम में न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास को लेकर अपनी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और तमिलनाडु की डीएमके सरकार और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर हमला भी बोला।.