-
नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को छतरपुर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम में बालाजी की पूजा की और कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इसके बाद वह भोपाल जाएंगे जहां वह भाजपा नेताओं से बातचीत करेंगे और सोमवार को ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे।.