-
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मजबूत संकल्प व अदम्य इच्छाशक्ति से देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल भारत को एक नयी दिशा दी, बल्कि इसे वैश्विक मंच पर एक सम्मानजनक और शक्तिशाली पहचान भी दिलाई।.