-
मोगा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोगा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को कुल 48 ग्राम हेरोइन और 8200 रुपये ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.