-
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रघुपुर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष की तरफ से फायरिंग भी की गई। इस फायरिंग में एक व्यक्ति के पेट में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई है.