-
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो त्रिमोहानी के पास शनिवार को एंबुलेंस पर एक गिट्टी लदे ट्रक के पलट जाने से एंबुलेंस में सवार गर्भवती महिला एवं उसकी मां सहित चार लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस सोनभद्र से एक महिला को वाराणसी डिलीवरी के लिए जा रही थी।.