-
ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों को साइकिलें भेंट कीं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम ऊना के आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन विशेष बच्चों के उत्थान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है।.