-
साओ पाउलो: ब्राजील पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने कथित धोखाधड़ी के मामले में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे छोटे बेटे को आरोपी बनाया है। ब्राजील के संघीय जिला क्षेत्र की पुलिस ने एक बयान में कहा कि जायर रेनन बोल्सोनारो और उनके एक मित्र कपटपूर्ण गलतबयानी, बैंक ऋण अनुरोध के संबंध में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग और धनशोधन के संदिग्ध हैं।